बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का बज बना हुआ है। साइबर ठग इसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहे हैं। हाल ही में लुधियाना पुलिस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो जारी कर इस स्कैम के बारे में जानकारी दी है। ठग CJP के नाम पर वॉट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी मैसेज भेजते हैं। इनमें पार्टी की सदस्यता लेने, सिस्टम बदलने की मुहिम से जुड़ने और युवाओं के लिए बड़े अवसर के दावे किए जाते हैं। मैसेज के साथ एक फिशिंग लिंक होता है। इस लिंक पर क्लिक करने से यूजर की पर्सनल डिटेल्स चोरी हो सकती है, मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है। इससे ठगी का रिस्क हो सकता है। आज ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में हम CJP के नाम पर हो रहे स्कैम की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर स्कैम कैसे हो रहा है? जवाब- साइबर ठग CJP के नाम पर फर्जी वॉट्सएप मैसेज और फिशिंग लिंक भेजते हैं। इनमें लोगों को सदस्यता लेने और बदलाव की मुहिम से जुड़ने का लालच दिया जाता है। ऐसे लिंक पर क्लिक करने और उसमें अपनी डिटेल भरने से साइबर ठगी का रिस्क हो सकता है। नीचे ग्राफिक से स्कैम का पूरा खेल समझिए- सवाल- साइबर ठग लोगों को कैसे फंसा रहे हैं? जवाब- साइबर ठग लोगों की भावनाओं, विचारों और उम्मीदों का फा
