हाल ही में मुंबई की एक 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया। साइबर क्रिमिनल्स ने महिला का फोन हैक करके इस स्कैम को अंजाम दिया। स्कैमर्स ने वॉट्सएप के जरिए महिला से संपर्क किया और खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। बातचीत से भरोसा जीतने के बाद कनेक्शन में नाम अपडेट के लिए एक APK फाइल डाउनलोड करने और पेमेंट करने को कहा। महिला के पेमेंट करते ही उनका फोन हैक हो गया और खाते से 25 लाख रुपए कट गए। ऐसे में इस स्कैम को समझना बेहद जरूरी है। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम ‘फोन हैकिंग स्कैम’ के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- फोन हैकिंग स्कैम क्या है? जवाब- ये एक तरह का साइबर फ्रॉड है। सवाल- स्कैमर्स किन तरीकों से फोन हैक कर सकते हैं? जवाब- स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से यूजर को फंसाकर फोन का एक्सेस ले लेते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में इसे देखिए- आइए इन पॉइंट्स को समझते हैं- फिशिंग लिंक/फेक मैसेज फ्रॉड APK फाइल के जरिए फ्रॉड OTP या वेरिफिकेशन कोड के जरिए फ्रॉड सिम स्वैप फ्रॉड कॉल फॉरवर्डिंग फ्रॉड सोशल इंजीनियरिंग सवाल- फोन हैकिंग से क्या नुकसान हो सकते हैं? जवाब- फोन हैक करने के बाद स्कैमर्स पैसे उड़ाने के साथ के साथ निजी डेटा का गलत इस्तेमाल कर
