Site icon haryananews247

साइबर लिटरेसी- SBI ने जारी किया अलर्ट:फर्जी मैसेज भेजकर ठग रहे स्कैमर, न करें ये 7 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें जरूरी सावधानियां

​हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक फिशिंग स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें स्कैमर्स ग्राहकों को फर्जी मैसेज भेजकर डराते हैं कि ‘आधार अपडेट न होने पर’ उनका SBI YONO अकाउंट ब्लाॅक कर दिया जाएगा। ऐसे मैसेज लोगों में घबराहट पैदा करते हैं, जिससे वे बिना सोचे-समझे ठग की बात मान लेते हैं और फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। इस स्कैम से बचने के लिए SBI ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एडवाइजरी जारी की है। ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज हम SBI ‘YONO’ एप से जुड़े इस स्कैम को समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- एसबीआई के ‘YONO’ एप से जुड़ा स्कैम क्या है? जवाब- यह एक फिशिंग स्कैम है, जिसमें साइबर ठग SBI ग्राहकों को फर्जी मैसेज भेजते हैं। इसमें लिखा होता है- जरूरी सूचना, प्रिय SBI ग्राहक, आपको सूचित किया जाता है कि आपका SBI YONO अकाउंट आज रात ब्लॉक कर दिया जाएगा, क्योंकि आपके अकाउंट में आधार नंबर अपडेट नहीं है।इस असुविधा के लिए हमें खेद है। आपसे अनुरोध है कि कृपया हमारा आधिकारिक SBI आधार अपडेट APK इंस्टॉल करें और तुरंत अपना आधार अपडेट कर आगे की KYC प्रक्रिया पूरी करें। धन्यवाद,SBI बैंक ये मैसेज अंग्रेजी में लिखा होता है। मैसेज के साथ ‘SBI KYC AADHAR UPDATE’ नाम से एक APK फाइल होती है, जिसे डाउनलोड करने को कहा जाता है। जैसे ही यूजर इसे डाउनलोड करता है  

Exit mobile version