हरियाणा के करनाल में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के फार्म हाउस पर फायरिंग का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने 2 गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली फार्म हाउस के मेन गेट को चीरते हुए दीवार में लगी। गेट और दीवार में एक होल भी हुआ है। घटना के समय मैनेजर के माता- पिता और भाई फार्म हाउस में ही मौजूद थे। फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा- हमने गोली चलवाकर दिलजीत और उसके मैनेजर सोनाली व गुरप्रताप को एक मैसेज दिया है। पोस्ट में दावा किया गया कि दिलजीत की टीम से जुड़ा एक व्यक्ति लड़कियों का शोषण करता है। पंजाब की एक बेटी को भी झांसे में लेकर उसका रेप किया गया। ये थर्ड वार्निंग थी, अब हम तुम्हारा नुकसान कर देंगे। अगर आगे सुधार नहीं किया तो शरीर से आत्मा छुड़वा देंगे। उधर, करनाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। फायरिंग जैसी भी कोई घटना सामने नहीं आई है। पहले सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम… लॉरेंस गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी… फायरिंग कर एक मैसेज दिया फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस गैंग से जुड़े टायसन और आरजू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें दावा किया गया कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के फार्म हाउस (गोंदर गांव, ह
