[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ आक्रामक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) फिर आंदोलन करेगी. सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका आज दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की तारीख पूछने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे. 

आशुतोष रांका ने कहा कि हम अभी दिल्ली पुलिस से डेट मांगने जा रहे हैं कि जंतर मंतर पर कब प्रोटेस्ट कर सकते हैं? पुलिस डेट नहीं देगी तो हम फिर कॉल लेंगे. दिल्ली पुलिस को मौका दे रहे हैं कि हमें तारिख बताएं कब प्रोटेस्ट कर सकते हैं. 

पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दें- सौरव दास

वहीं सौरव दास ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना सबका अधिकार है. हमेशा पुलिस की शिकायत आती है. इस बार हमने पुलिस से कहा है कि आप बताओ कब प्रोटेस्ट कर सकते हैं? हम पुलिस को ऑप्शन दे रहे हैं कि वो बताए कि हम कब प्रोटेस्ट कर सकते हैं. पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देंगे. उसके बाद फिर कॉल लेंगे. 

10 अक्टूबर को सीजेपी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. हालांकि पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी. इसके बाद सीजेपी के तीनों चेहरों अभिजीत दीपके, सौरव और आशुतोष तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया.

उन्हें समर्थन दे रहे 3000 से अधिक लोगों को भी दिल्ली में अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया. तीनों नेताओं को अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने रिहा कर दिया और शर्तें लगाई कि वो एक साल तक शांति भंग नहीं करें. इससे पहले सीजेपी ने मुंबई और बेंगलुरु में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किए. 



Source link