Site icon haryananews247

हरियाणवी डांसर पर हमला:बाइक सवार युवकों ने गाड़ी पर डंडे बरसाए-शीशे तोड़े, रोते हुए बोलीं- बेशर्मी की हद होती है

​हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हमला हुआ। उनका दावा है कि दो युवकों ने डंडा मारकर गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। पहले भी उन्हें फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं। डांसर का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगी। डिंपल चौधरी का एक रोते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं, “बेशर्मी की भी एक हद होती है। मैं मेरी बहन के घर जा रही थी। मेरी गाड़ी का ये हाल कर दिया।” डिंपल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- हमले के बाद मैं काफी घबरा गई थी। मैं बेसुध हो गई, जिसके चलते अस्पताल ले जाना पड़ा। पहले भी मुझे धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। अब जानिए डिंपल चौधरी ने क्या बताया… बहन के घर जा रही थी डिंपल चौधरी ने बताया- सोमवार को मैं अपनी छोटी बहन के पास जा रही थी। रास्ते में सिकंदराबाद में ही एक सीएनजी पंप पर रुकी थी। जहां मेरे भाई ने कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खरीदे थे। इसके बाद मैं सिकंदराबाद में ही अपनी बहन के घर के लिए रवाना हुई। इस दौरान मेरी एक फ्रेंड का भी फोन आ रहा था तो उससे बात हो रही थी। हमले के बाद बेसुध हुई, अस्पताल ले गए डिंपल ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने ब्रेजा गाड़ी को निशाना बनाया। उसके बाद बाइक सवार दोनों मौके से भाग गए। घटना के बाद  

Exit mobile version