Site icon haryananews247

हरियाणवी डांसर बोलीं-यूपी पुलिस कमर छूने वाले को बचा रही:खुद बुलाकर शिकायत ली, अब पैसे खाकर चुप्पी साधी; योगी सरकार से इंसाफ मांगूंगी

​हाथरस में 3 जून को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कमर छूने के मामले में हरियाणवी डांसर यूपी पुलिस से नाराज हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में डांसर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आयोजन समिति के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि कमर छूने वाले वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। डांसर ने कहा- शुरुआत में मैंने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। पुलिस ने ही मुझे फोन कर थाने बुलाया और शिकायत देने को कहा। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी। डांसर की शिकायत पर सासनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर के अनुसार, 3 जून को नगला नाई निवासी देवेंद्रपाल सिंह की बेटी का जन्मदिन बिना अनुमति आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान डांसर के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। पुलिस ने आयोजन करने वाले देवेंद्रपाल सिंह, श्रीपाल सिंह और सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हरियावणी डांसर ने ये आरोप लगाए…. आरोपी की पहचान होने के बावजूद उसे बचाया जा रहा है बातचीत में डांसर ने दावा किया कि पुलिस के पास आरोपी की पूरी जानकारी है। थाने में बुलाए जाने पर एक पुलिस इंस  

Exit mobile version