कॉमेडियन प्रणित मोरे ने ‘370 की बिरयानी’ वाले वीडियो को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने शनिवार को अपना वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें कहा कि वे लंबे समय से इस मुद्दे पर बात करना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड था। प्रणित ने कहा कि 370 की बिरयानी वाले वीडियो के बाद उनसे लोग काफी नफरत कर रहे थे। उन्होंने माना कि वे इसके हकदार हैं। उनके मुताबिक, शो के दौरान एक व्यक्ति ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। लोग हंस रहे थे, जिससे वे भी माहौल में बह गए और सही फैसला नहीं ले पाए। बता दें कि आपत्तिजनक बातें ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगड़ा ने कही थीं। प्रणित बोले- मुझे उसी वक्त रोकना चाहिए था प्रणित ने माना कि वे चाहते तो उस व्यक्ति को तभी रोक सकते थे या विरोध कर सकते थे। लेकिन ऐसा न करके उन्होंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया, जिससे मामला और बढ़ गया। प्रणित ने कहा कि इससे जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे वे माफी मांगते हैं। लोगों से एक और मौका देने की अपील प्रणित ने यह भी कहा कि वे मामले में चल रही लीगल प्रोसीडिंग में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें सीख मिली है और वे खुद पर काम कर रहे हैं। भविष्य में उनके कंटेंट और काम में भी यह बदलाव देखने को मिलेगा। दर्शक ने
