Site icon haryananews247

23 मई को भोपाल आएगी पेद्दी की टीम:राम चरण बोले- हम ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस के साथ भोपाल में शाम बिताने के लिए एक्साइटेड हैं

​साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं।’ ‘हिंदी ऑडियंस ने हमें हमेशा बहुत प्यार दिया है, इसलिए प्रमोशन की शुरुआत के लिए यह बिल्कुल सही जगह थी। हम ए.आर. रहमान साहब के लाइव परफॉर्मेंस के साथ भोपाल के दर्शकों के बीच एक यादगार शाम बिताने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ फिल्म में कुश्ती करते नजर आएंगे राम चरण पेद्दी में कुश्ती का बैकड्रॉप है। इस विषय को चुनने की खास वजह पूछी गई तो राम चरण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी दूसरी फिल्मों की तुलना में मैंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा सिंसियरली काम किया है। बहुत इज्जत से काम किया है, क्योंकि इसमें सिंसियेरिटी की जरुरत थी। ये फिल्म 1.8 बिलियन लोगों को रिप्रेजेंट करती है। ये फिल्म पहचान के लिए जीती है।’ ‘जो पेद्दी का किरदार है, वो पहचान की तलाश में है, अपने और अपनी  

Exit mobile version