[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से गैरहाजिर रहे. अब उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह पेपर लिखते हुए दिख रहे हैं.

चन्नी, पंजाब यूनिवर्सिटी में MA Public Administration के चौथे सेमेस्टर के छात्र हैं. आज पेपर के चलते पिछले कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से चन्नी गैरहाजिर थे.

इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी के अपनी परीक्षा का कारण बताकर CWC मीटिंग में शामिल न होने पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि क्या वह जो कह रहे हैं वह गलत है? तो फिर यहां क्या खबर है?

‘अगर राजीव गांधी न होते तो…’, राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

रंधावा ने क्या कहा था?

वहीं कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था वह पढ़ाई कर रहे हैं. क्या यह सच में कोई जरूरी राष्ट्रीय खबर है? आप सभी जानते हैं कि वह परीक्षा दे रहे हैं.

बता दें पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वडिंग के बीच जमकर सियासी तकरार जारी है. चन्नी गुट की मांग है कि राजा वडिंग को पद से हटाया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी चुनाव हार जाएगी.

आगे पीएचडी करना चाहते हैं चन्नी

बीते दिन ही चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि आज (गुरुवार, 20 अगस्त) उनका एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का एग्जाम है. उनका प्लान पीएचडी करने का है. वह पंजाब विश्वविद्यालय से पब्लिक रिफॉर्म्स में डॉक्ट्रेट करना चाहते हैं. जैसे ही यह बात सामने आई थी कि चन्नी CWC की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे, कयास लगाए जाने लगे कि शायद नाराजगी की वजह से वह यह कदम उठा रहे हैं. हालांकि, कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर उनका एडमिट कार्ड वायरल हो गया और यह चर्चा फैल गई कि चरणजीत सिंह चन्नी का एग्जाम होने की वजह से वह बैठक का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत



Source link