[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


रविवार से दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों क्वार्टर फाइनल मैच शुरू हो रहे हैं. पहला क्वार्टर फाइनल मैच ईस्ट जोन और नार्थ ईस्ट जोन के बीच है, जो बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर और एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर खेला जाएगा. इस मैच में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो इसके जरिए अपनी रेड बॉल क्रिकेट की काबिलियत को दर्शाएंगे. 15 वर्षीय बल्लेबाज ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं, जिसकी कमान ईशान किशन के हाथों में है.

दलीप ट्रॉफी का दूसरा क्वार्टर फाइनल नार्थ जोन और वेस्ट जाने के बीच है, ये मैच बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेला जाएगा. नार्थ जोन की कमान कन्हैया वधावन के हाथों में है, वेस्ट जोन के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं.

भारत में खेली जाने वाली घरेलू फर्स्ट क्लास प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी में कुल 6 टीमें हैं, जिनके बीच 5 मैच खेले जाने हैं. क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जो 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होंगे. पिछले साल की फाइनलिस्ट होने के कारण सेंट्रल जोन और साउथ जोन पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. दोनों सेमीफाइनल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 1 और ग्राउंड 2 पर खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम) में होगा.

यह भी पढ़ें- BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह

दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

दलीप ट्रॉफी 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा.

किस एप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

दलीप ट्रॉफी के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें- कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

दलीप ट्रॉफी के दोनों क्वार्टर फाइनल रविवार, 23 अगस्त से सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे. वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी. पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा कि वैभव अभी 15 साल के हैं, उनको लेकर लोगों को धैर्य रखना चाहिए. उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में वैभव भारत के लिए तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी बनेंगे.



Source link