[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


ट्रेन का सफर अक्सर उबाऊ होता है, लेकिन कभी-कभी इसमें ऐसे हुनरबाज़ मिल जाते हैं जो पूरा माहौल ही बदल देते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला, जब ट्रेन में टूथब्रश, पेस्ट और साबुन बेचने वाले एक मामूली वेंडर ने अचानक फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना शुरू कर दिया. शख्स का दावा है कि वह एक-दो नहीं, बल्कि 18 से 19 भाषाएं बोल सकता है. उसकी इस काबिलियत को देखकर ट्रेन में सवार यात्री पूरी तरह दंग रह गए.

राजस्थान का रहने वाला है यह बहुभाषी वेंडर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अक्षय मेहता नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेंडर बोगी में सामान बेच रहा था. तभी एक यात्री ने उससे सामान के बारे में पूछते हुए उसकी बैकग्राउंड की जानकारी ली. वेंडर ने बताया कि वह राजस्थान का रहने वाला है और उसे 18-19 भाषाओं की समझ है. इसके बाद जब उसने यात्रियों से बेझिझक और आत्मविश्वास से भरी अंग्रेजी में बात करना शुरू किया, तो हर कोई सामान खरीदना भूलकर बस उसी की बातें सुनने लगा.

बिना किसी कोचिंग के खुद सीखीं इतनी भाषाएं

बातचीत के दौरान शख्स ने भारत की अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं के बारे में बताया और उनके बीच की समानताओं को समझाया. जब यात्रियों ने पूछा कि उसने इतनी भाषाएं कहां से सीखीं, तो उसने बताया कि उसने किसी बड़ी क्लास या कोचिंग से पढ़ाई नहीं की है. उसने यह सब खुद से, लगातार सीखने की ललक और अलग-अलग लोगों के संपर्क में रहकर सीखा है. भाषाओं को सीखना उसका सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक सच्चा जुनून है.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया पर तारीफों का सैलाब, लोग बोले- ‘यह है असली भारत’

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आया, लोगों के दिल को छू गया. नेटिजन्स इस वेंडर के जज्बे, मेहनत और सीखने की इच्छा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह इंसान लगातार सीखते रहने और कड़ी मेहनत का सबसे बेहतरीन उदाहरण है.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “यह वही भारत है जिसे हम देखना चाहते हैं, जहां हुनर, जिज्ञासा, सादगी और कड़ी मेहनत एक साथ देखने को मिलती है.”

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल





Source link