[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच राज्य प्रभारी भूपेश बघेल ने अहम जानकारी दी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने 24 अगस्त, सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की.

इस मुलाकात के संदर्भ में बघेल ने कहा कि मैंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की. यह मुलाकात पंजाब में बस यात्रा की प्लानिंग के लिए थी. दोनों ने मुझे इसकी प्लानिंग करने के लिए 1 हफ्ते का समय दिया है. मैं हफ्ते भर के भीतर शेड्यूल दूंगा इसके बाद समय तय होगा.

पंजाब SIR: पूर्व राजनयिक को साबित करनी पड़ी नागरिकता, कहा- ‘3 देशों का प्रतिनिधित्व किया…’

बघेल ने कहा कि यह बड़ा दौरा होगा, इसमें पूरा पंजाब कवर किया जाएगा. ऐसे में इसमें कुछ समय लगेगा. यह पूछे जाने पर कि क्या इसी हफ्ते से यात्रा शुरू होगी, बघेल ने कहा कि इस हफ्ते से तो नहीं होगा. सबसे रायशुमारी होगी, जिलाध्यक्षों से बात होगी, उसके बाद रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी.

गुटबाजी पर क्या बोले बघेल?

राज्य इकाई में गुटबाजी के दावों के बीच बघेल ने कहा कि बस यात्रा में सभी नेता शामिल होंगे. राहुल गांधी आएंगे. हम यह प्रयास कर रहे हैं कि सारे राष्ट्रीय नेता आएं. गुटबाजी से जुड़े एक सवाल पर बघेल ने कहा कि सब कुछ ठीक है.  

पूर्व सीएम ने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यह अलायंस की खबरें इसलिए आ रहीं हैं क्योंकि कांग्रेस मजबूत हो रही है. कांग्रेस की मजबूती के कारण ही ऐसी खबरें आ रहीं हैं.

गुरुग्राम में Work From Home की एडवाइजरी, बारिश के चलते फैसला

उधर, सूत्रों ने दावा किया कि राहुल गांधी और प्रियंका के साथ बैठक में बघेल ने कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी घमासान पर भी रिपोर्ट सौंपी.



Source link