Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


पानीपत जिले के गांव नोहरा में 35 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ससुराल पक्ष ने मौत का कारण पंखे से करंट का लगना बताया है, जबकि मायके पक्ष ने महिला की मौत का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है. परिजनों ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया.

वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है. यहां नागरिक अस्पताल के परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर जमकर हंगामा हुआ. 

फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

क्या है मामला?

मृतका बिंझौल गांव की निवासी थी. उसके पिता जयसिंह ने बताया कि बेटी मीना का विवाह पांच साल पहले गांव नोहरा निवासी सतीश के साथ किया था. मीना की इससे पहले भी शादी हुई थी. शादी के बाद उसे बच्चे नहीं हुए तो वहां से तलाक के बाद सतीश के साथ शादी हुई थी. उन्होंने शादी के दौरान ससुराल पक्ष को बताया था कि उनकी बेटी गर्भवती नहीं हो सकती. आरोप है कि उस समय ससुराल वालों ने सहमति जताई थी, पर बाद में बच्चे न होने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे. परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष मीना को तलाक देने की तैयारी में था. 

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

जयसिंह के मुताबिक मंगलवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि मीना को करंट लग गया है. जब वो गांव में पहुंचे तो दामाद सतीश ने बताया कि झाड़ लगाते समय गिरा पंखा उठाने के दौरान मीना को करंट लगा पिता ने करंट लगने की बात को झूठ बताते हुए बच्चे न होने मीना को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या का शक जताया है. ससुराल पक्ष ने हत्या के आरोपों को नकारते हुए कहा, “हम हत्या क्यों करेंगे, वह हमारी बहू थी.” वहीं, जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी



Source link