Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ. इसमें भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल रहे. पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल (5 गोल्ड, 13 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) हासिल किए, जबकि महिलाओं ने कुल 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते.

कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल भारत की ओर से हरियाणा ने जीते हैं. अब कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को दी गई है. इसको लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने राज्यवार मेडलों की लिस्ट साझा की है और गुजरात को जिम्मेदारी मिलने पर प्रतिक्रिया भी दी है.

दीपेद्र हुड्डा ने साझा की मेडलों की लिस्ट

दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट के माध्यम से राज्यवार मेडलों की लिस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की राज्यवार पदक तालिका.” हुड्डा ने पदक तालिका में बताया कि गुजरात 0 मेडल हासिल किए हैं और उसको जिम्मेदारी मिल गई है.

  • हरियाणा- 11 (13 में से 7 स्वर्ण पदक सहित)
  • मणिपुर- 4
  • तमिलनाडु- 3
  • बिहार- 2
  • दिल्ली- 2
  • महाराष्ट्र- 2
  • केरल- 2
  • पंजाब- 2
  • उत्तर प्रदेश- 2
  • उत्तराखंड- 2
  • त्रिपुरा- 1
  • राजस्थान- 1
  • आंध्र प्रदेश- 1
  • असम- 1
  • छत्तीसगढ़- 1
  • मध्य प्रदेश- 1
  • कर्नाटक- 1
  • गुजरात- 0

 पोस्ट के आखिर में हुड्डा ने लिखा, “राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के लिए गुजरात राज्य को चुना गया है.” इसको दीपेंद्र हुड्डा ने ‘राजधर्म’ करार दिया है. दीपेंद्र हुड्डा ने गुजरात को जिम्मेदारी देने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इन क्षेत्रों में जीते मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने आठ सामान्य खेलों (एथलेटिक्स, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, लॉन बाउल्स, मुक्केबाजी, जूडो, तैराकी, ट्रैक साइकिलिंग और वेटलिफ्टिंग) में चुनौती पेश की. इसके अलावा, पांच पैरा स्पर्धाओं (पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा तैराकी, पैरा ट्रैक साइकिलिंग और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल) में भारतीय एथलीट्स ने अपनी दावेदारी पेश की.

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश के नाम 16 मेडल रहे. इनमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल हैं. पुरुष एथलीट्स ने कुल 13 मेडल (2 गोल्ड, 7 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते. वहीं, महिलाओं ने 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज अपने नाम किए. लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर जीतने के बाद पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा.

BJP कार्यक्रम में दीपक हुड्डा से धक्का-मुक्की, करंट से झुलसी महिला



Source link