[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष पद ‘छोड़ने’ के बाद अमरदिंर सिंह राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अभी बताने के लिए उनके पास कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि वो दिल्ली जा रहे हैं और कल तक तस्वीर काफी साफ होगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली से वापस लौटने के बाद ही वो मीडिया के सवालों और पंजाब की जनता जो जानना चाहती है, उसके बारे में बता पाएंगे. 

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, “अभी मेरे पास कुछ है नहीं बताने के लिए. अभी मैं दिल्ली जा रहा हूं. कल तक काफी क्लैरिटी होगी. उसके बाद आपके जो भी सवाल होंगे या पंजाब की जनता जो जानना चाहती है, मैं दिल्ली से आने के बाद ही बता पाऊंगा. कुछ चीजें होती हैं जो अपनों से सलाह करके होती हैं. बहुत सारी बातें प्रोटोकॉल के अंदर होती हैं. आज मैं बात नहीं कर सकता. कल मैं आपको ब्रीफ करूंगा.”

वडिंग ने बायो में लिखा- पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

यहां ये बता दें कि वडिंग ने भले ही अपने सोशल मीडिया बायो में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लिख दिया हो लेकिन पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

रेस में नाम आने पर क्या बोले विजय इंदर सिंगला?

वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष की रेस में विजय इंदर सिंगला का नाम रेस में आगे बताया जा रहा है. इस पर सिंगला से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मैं एक पार्टी का वफादार सिपाही हूं. मैंने हर वक्त पार्टी की एक वर्कर के तौर पर जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाने की कोशिश की है. आने वाले वक्त में भी उसी प्रकार से मिलकर सभी के साथ काम करेंगे. आज हमारे अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जी हैं. हम सब लोग मिलकर उनके साथ काम करते हैं. मुझे दूसरे प्रदेश में काम मिले, वहां भी जाकर भी पार्टी के काम किए.”

LPU हिंसा पर अशोक मित्तल ने जताई चिंता, बोले- पंजाब के खिलाफ बड़ी साजिश



Source link