[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अंतर्कलह मची हुई है. दावा किया जा रहा है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. 

इन अटकलों और कयासों के बीच वडिंग ने पहली प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली आ रहे लुधियाना सांसद ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं किसी भी विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. जब सही समय आएगा, मैं आपको बता दूंगा. 

वडिंग ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय जाने के सवाल पर कहा कि कुछ बातें अंदरूनी होती हैं.

राहुल गांधी को राजा वडिंग पर क्यों था भरोसा! 2026 में कैसे बदले समीकरण?

पंजाब कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन?

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रदेश इकाई में कई सप्ताह से जारी अंदरूनी कलह के बीच बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला इस पद के लिए सबसे आगे बताए जा रहे हैं.सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने वडिंग को पद से हटाने के अपने फैसले से अवगत करा दिया है, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की.

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सिंगला को एक जुलाई को पार्टी के चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.सिंगला के अलावा पूर्व ओलंपियन एवं जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राणा के. पी. सिंह, राजा सांसी के विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम भी इस पद के लिए चर्चा में हैं.पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है. 



Source link