[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के तीन गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. दरअसल पकड़े गए तीनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर के लिए हफ्ता वसूली, फिरौती, धमकी देना और मर्डर करना जैसे आरोपों को अंजाम देते थे. गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच फरुखनगर में गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को दिल्ली में वारदात करने जाते समय गिरफ्तार किया है.

जिस दौरान पुलिस ने इन बदमाशों का पीछा किया उसे दौरान एक बदमाश घड़ी हरसरू के पास फ्लाईओवर से नीचे कूद गया, जिसमें उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया .है बाकी दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें रिमांड पर लिया गया है. रिमांड के दौरान पुलिस को आरोपियों से और भी खुला से होने की उम्मीद है मिल.

पकड़े गए आरोपियों से दो विदेशी हथियार भी बरामद

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से दो विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं. एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपियों से बरामद विदेशी हथियार चाइनीस ब्रांड के हैं जो मैगजीन वाली रिवाल्वर बताई जा रही है. यह विदेशी रिवाल्वर कहां से आई और इसे किसने मंगवाया और यहां पर कैसे उपलब्ध हुई इस पर भी पुलिस जांच कर रही है. हालांकि एक आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है जिसकी टांग में फ्रैक्चर हो जाने की वजह से इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. रिमांड के दौरान गुरुग्राम पुलिस आरोपियों से विदेशी हथियार और विदेश में बैठे बदमाश जिनके लिए यह आरोपी काम करते थे उनके बारे में भी पूरी जानकारी हासिल करेगी. 

नोएडा: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, टुकड़ों में बिखरा शरीर

विदेश में बैठा बदमाश, आरोपियों के जरिए करते थे हफ्ता वसूली

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है की विदेश में बैठे गैंगस्टर के लिए वह कब से काम कर रहे हैं और भारत के गुरुग्राम में विदेश में बैठे बदमाश के लिए और कौन-कौन शामिल है. एसीपी क्राइम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिल्ली में वारदात करने के लिए जा रहे थे, जिस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली और गुप्त सूचना के आधार पर ही गुरुग्राम पुलिस ने इनका पीछा किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि विदेश में बैठा बदमाश पकड़े गए आरोपियों के जरिए गुरुग्राम और अन्य इलाकों में डर का माहौल बनाकर फिरौती और हफ्ता वसूली जैसे अवैध धंधे कर रहा था. इसके अलावा दर का माहौल बनाकर वह विदेश में बैठकर यहां अपना बड़ा नेटवर्क चला रहा था इस नेटवर्क के जरिए वह अवैध वसूली जैसे धन दे तेजी से बढ़ा रहा था ताकि वह विदेश में बैठकर भी खूब पैसा कमा सके. 

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बताई, जिसमें-

  • अभय उर्फ मौलड (20 वर्ष), निवासी गांव खेड़ा झांझरोला, जिला गुरुग्राम
  • जतिन उर्फ जोनी (29 वर्ष), निवासी पटेल नगर, जिला सोनीपत वर्तमान निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी, जिला सोनीपत
  • सागर निवासी गांव खेड़ा झांझरोला, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है.

एसीपी क्राइम ने बताया कि क्राइम ब्रांच फरुखनगर की  टीम द्वारा आरोपी अभय को गांव गढ़ी फ्लाईओवर, न्यू पटौदी गुरुग्राम रोड के पास से, आरोपी जतिन को फरुखनगर से तथा आरोपी सागर को KPM, फरुखनगर से  गिरफ्तार किया गया है. 

आरोपियों के कब्जे से 2 विदेशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 02 विदेशी पिस्टल (PX, China Made) एवं 05 जिंदा कारतूस बरामद किए जाने पर आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हैं . 

एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अभय को अवैध हथियार आरोपी जतिन द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे, जबकि जतिन को ये हथियार उसके अन्य साथियों द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे. मामले में अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.  प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के संपर्क में थे तथा उसके कहने पर अवैध वसूली/रंगदारी के लिए रैकी करते थे. 

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी योजना बनाकर दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर भय का माहौल पैदा करने की फिराक में थे. इसके साथ साथ पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से आरोपी जतिन के विरुद्ध दिल्ली में एक्साइज एक्ट के तहत पूर्व में एक मामला दर्ज होने का पता चला है. आपको बता दें कि विदेश में बैठे गैंगस्टर के लिए भारत में बैठकर फिरौती, हत्या अवैध वसूली करने का यह है पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मामले सामने आते रहे हैं. लेकिन हर बार गुरुग्राम पुलिस ऐसे गैंगस्टरों की कमर तोड़ती रही है.

मां-बाप को देखकर थामी हॉकी स्टिक, शिल्पी ने भारत को दिलाया गोल्ड



Source link