[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम अपने जोरदार खेल के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत के खिलाफ आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं. दोनों टीमों के बीच जब भी टी20 मुकाबला होता है, रोमांच देखने को मिलता है. ऐसे में अगर पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी नजर आता है.

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं. वहीं, 1 मुकाबला बिना कोई नतीजे के रहा है. यानी दोनों टीमों के बीच टी20 में भारत ने साफ बढ़त बना रखी है.

भारत ने ज्यादा मुकाबले जीते

31 मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो भारत ने करीब 65% मुकाबले जीते हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की जीत का फीसद करीब 32% रहा है. इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है.

आखिरी मुकाबले में भी भारत की जीत

दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला 1 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था. इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया था. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया.

भारत में भी टीम इंडिया का दबदबा

भारत में खेले गए मुकाबलों में भी टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है. दोनों टीमों के बीच भारत में अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 9 मुकाबले जीते, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में घरेलू मैदान पर भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैरेबियाई टीम के खिलाफ काफी मजबूत रहा है.

 

यह भी पढ़ें: भारत और वेस्टइंडीज, ICC की कार्रवाई में दोनों नपे, टीम इंडिया पर भारी भरकम जुर्माना



Source link