[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है ,जहां इंस्टाग्राम के प्यार और शादी के बीच मां के दीवार बनने पर बेटी ने खौफनाक अंजाम दिया है. इकलौती बेटी ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया है. बेटी की शादी से इनकार करने पर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. 

पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है जो सोनीपत के गांव मुकीमपुर का रहने वाला है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: पानीपत: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा ASI, ग्रामीणों ने मारपीट कर गाड़ी तोड़ी

क्या है पूरा मामला ?

जानकरी के मुताबिक, 3 अक्टूबर को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर से पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली थी. प्राथमिक सूचना में मृतका रामेश्वरी की करंट लगने से मौत की बात सामने आई थी. घटना के समय मृतका रामेश्वरी के पास उसकी बेटी जानवी और उसका दोस्त विकास पुलिस को मिले थे. 4 अक्टूबर को सेक्टर 27 थाना पुलिस द्वारा महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया था. 

इसके बाद 5 अक्टूबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ. रिपोर्ट से साफ हुआ कि रामेश्वरी की मौत करंट से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी. इकलौती बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या की थी.

जानवी सोशल मीडिया पर विकास से मिली 

जानकारी के अनुसार, महिला रामेश्वरी और उसकी बेटी जानवी सोनीपत के सेक्टर 15 में किराए पर रहती थीं. जानवी को विकास के साथ सोशल मीडिया पर ही प्यार हुआ था. आरोपी विकास डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है, जबकि बेटी जानवी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद पुलिस ने शक के आधार पर जानवी के दोस्त विकास से पूछताछ की. 

इसके बाद आरोपी विकास ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जानवी और विकास ने ही मिलकर रामेश्वरी की हत्या की थी और हत्या को छुपाने के लिए करंट लगने से मौत की झूठी बात कही गई थी. फिलहाल पुलिस आरोपी विकास को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी. ताकि वारदात में अन्य अन्य पहलुओं पर जांच हो सके. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला की बेटी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: हरियाणा: कॉलेज मान्यता विवाद पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन



Source link