[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, मुलायम और चमकदार दिखे. बाजार में फेस सीरम और क्रीम की कमी नहीं है, पर थोड़ी देखभाल घर की चीजों से भी की जा सकती है. एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन का मिश्रण त्वचा को नमी देने में मदद करता है. बस इसे लगाने से पहले अपनी त्वचा को समझ लें और जरूरी सावधानी रखें.

घर पर फेस सीरम बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती. दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, दो बड़े चम्मच गुलाब जल और एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन ले लें. एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देने में मदद करता है. गुलाब जल चेहरे की देखभाल में काम आता है और ग्लिसरीन नमी को त्वचा में रोककर रखने में सहायक होती है. कुछ घरेलू नुस्खों में विटामिन-ई का कैप्सूल भी डाला जाता है, पर यह हर तरह की त्वचा को सूट करे, जरूरी नहीं. इसलिए बिना जानकारी के इसे मिलाने से बचें.

घर पर कैसे बनाएं ?

सबसे पहले एक साफ और सूखी कटोरी लें. उसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और दो बड़े चम्मच गुलाब जल डालें. फिर एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और सबको अच्छी तरह मिला लें. बस आपका घरेलू फेस सीरम तैयार है. अगर विटामिन-ई का कैप्सूल मिलाना चाहते हैं, तो पहले स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह ले लें.ऑयली त्वचा या मुंहासों वाली त्वचा पर विटामिन-ई का तेल दिक्कत बढ़ाता है. इस सीरम को ज्यादा दिन तक रखकर न चलाएं, क्योंकि घर के सीरम में ऐसी चीजें नहीं होतीं जो इसे खराब होने से बचा सकें. थोड़ी मात्रा में बनाएं और ताजा ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें : Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- ‘Thank You’

लगाने के लिए ये स्टेप्स करे फॉलो 

सीरम लगाने से पहले फेसवॉश से चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें. फिर हाथ या बांह के एक छोटे हिस्से पर थोड़ा सीरम लगाकर देखें. अगर लालिमा, खुजली या जलन हो, तो इसे चेहरे पर बिल्कुल न लगाएं. किसी भी नई चीज को लगाने से पहले यह जांच जरूरी है, जिसे पैच टेस्ट कहते हैं. सब ठीक रहे तो चेहरे पर थोड़ी मात्रा में लगाएं. आंखों के आसपास और कटी-फटी त्वचा से दूर रखें. जलन महसूस हो तो तुरंत साफ पानी से चेहरा धो लें.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान 

यह मिश्रण त्वचा को नमी देकर मुलायम दिखाने में मदद करता है, लेकिन इससे रंग गोरा होने या दाग-धब्बे मिटने की कोई गारंटी नहीं है. रोज सनस्क्रीन लगाना, पूरी नींद लेना और अपनी त्वचा के हिसाब से चीजें चुनना भी उतना ही जरूरी है. अगर त्वचा बहुत सेंसटिव है या पहले से कोई समस्या है, तो कोई भी नया नुस्खा आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन



Source link