[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार की दवाइयों की दुकान पर बुलडोजर चलाया जा सकता है. पंजाब की भगवंत मान सरकार इसपर फैसला ले सकती है. इसी दुकान पर झोटा को अश्वनी कुमार ने बीते दिन (मंगलवार, 13 अक्टूबर) गोलियां मारी थीं, जिससे परविंदर की मौत हो गई थी. 

फिलहाल, परविंदर सिंह झोटा का पार्थिव शरीर मानसा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा है. अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है क्योंकि परिवार ने इसके लिए सहमति नहीं दी है और ना ही परिवार ने पुलिस के सामने कोई बयान दर्ज करवाए हैं.

यह भी पढ़ें: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया

परविंदर के परिवार से मिलेंगे राजा वडिंग 

कांग्रेस सांसद और पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलने उनके घर मानसा पहुंच रहे हैं. दरअसल, पंजाब में इस हत्या के बाद विपक्ष लगातार मान सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. इस बीच बीजेपी, कांग्रेस और शिअद तीनों के सीनियर नेता मान सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस ने राजस्थान के सालासर से मुख्य शूटर अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस मामले में अभी कोई FIR दर्ज नहीं हुई है क्योंकि परिवार ने अभी तक बयान दर्ज नहीं करवाए हैं. 

मानसा के लोगों में आक्रोश

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद से पंजाब के मानसा में जन आक्रोश देखने को मिला. गुस्साई भीड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के होर्डिंग्स फाड़ दिए. वहीं, बीते दिन अस्पताल के बाहर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई थी. उग्र भीड़ लगातार वहां प्रदर्शन कर रही है. वहीं, आरोपी अश्वनी कुमार की दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की गई.

यह भी पढ़ें: पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल



Source link