[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब के मानसा में ड्रग्स के खिलाफ काम करने वाले एक एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चिंता जताई है. उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई और साथ ही भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. सीएम ने डीजीपी को इस घटना की गंभीरता से जांच करने के भी निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मानसा में एक बहुत दुखद घटना हुई है, जिसमें सोशल वर्कर परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मैं साफ करना चाहता हूँ कि पंजाब पुलिस इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी. अगर इस साज़िश के पीछे कोई और भी शामिल पाया जाता है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा.”

दोषियों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी- भगवंत मान

उन्होंने आगे कहा, ”हमने पूरे पंजाब में हर तरह के ड्रग्स के खिलाफ जंग छेड़ रखी है और किसी को भी कोई रियायत या नरमी नहीं बरती जाएगी. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति कौन है या उसके कितने बड़े लोगों से संबंध हैं. मैं परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ऐसी घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी. मैंने DGP को सख़्त निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले की पूरी जाँच करें और यह सुनिश्चित करें कि सच पूरी तरह से सामने आए.”

13 अक्टूबर को परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या

बता दें कि 13 अक्टूबर को पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. झोटा नशे की लत लगाने वाली दवाओं की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते थे.

मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग



Source link