[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी गई. अब अंतिम वोटर लिस्ट में प्रदेश में कुल 2.01 करोड़ योग्य वोटर हो गए हैं क्योंकि कुल वोटरों की संख्या 13.60 लाख से कम हो गई है.

SIR से पहले कुल वोटरों की संख्या 2.14 करोड़ वोटर थी. इस नए वोटर लिस्ट का प्रदेश के दिग्गज नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों के भी वोट कटे हैं और कुछ जुड़े भी हैं. हालांकि, नए वोट जुड़ने से अधिक वोट कटे हैं जिससे 2027 के विधानसभा चुनावों में 117 सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं.

किस दिग्गज के इलाके में कितने वोट कटे?

दरअसल, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 13.60 लाख  लाख मतदाता ऐसे थे जो या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं, या उनकी मौत हो चुकी है, या उनका कुछ पता नहीं चल सका है. एक नजर दिग्गज नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों पर और जानते हैं कहां कितने वोट कटे और कितने जुड़े हैं.

सबसे पहले बात करेंगे प्रेदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की. मान 2022 से धुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. SIR से पहले 1,66,143 पंजीकृत मतदाता थे, लेकिन अब 1,57,073 मतदाता हो गए हैं. इस क्षेत्र में 9,070 वोट कम हुए, जबकि 3,052 नए जुड़े हैं. 

  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा संगरूर जिले के दिड़बा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस क्षेत्र में  SIR से पहले 1,82,695 पंजीकृत मतदाता थे, लेकिन अब 1,83,640 मतदाता हो गए हैं. इस क्षेत्र में 945 मतदाता बढ़े हैं.  
  • मंत्री अमन अरोड़ा संगरूर जिले के सुनाम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां SIR से पहले 1,95,780 मतदाता थे, लेकिन  अब 1,89,779 मतदाता हैं. यहां  6,001 मतदाता कम हुए हैं, जबकि 1,148 बढ़े हैं.
  • AAP सरकार में मंत्री हरजोत बैंस आनंदपुर साहिब (रूपनगर जिला) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां SIR से पहले 1,91,727 मतदाता थे. अब 1,80,471 मतदाता हैं. कुल 11,256 वोट कटे हैं, जबकि 1,715 वोट जुड़े. 
  • AAP सरकार में मंत्री डॉ. बलजीत कौर श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां SIR से पहले1,94,875 मतदाता थे.  अब इनकी संख्या 1,67,963 है.  यहां कुल 26,912 वोट कटे हैं, जबकि 2,564 वोट बढ़े हैं. 
  • हरभजन सिंह अमृतसर जिले के जंडियाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. SIR से पहले यहां 1,79,560 पंजीकृत मतदाता थे.  अब 1,74,635 मतदाता हैं. इस क्षेत्र से कुल  4,925 वोट घटे हैं और 7,189 बढ़े हैं. 
    मंत्री लालचंद कटारूचक्क  पठानकोट जिले के भोआ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां SIR से पहले यहां 1,94,845 मतदाता थे.  अब यहां 1,83,841 मतदाता हैं. SIR के बाद यहां 11,004 वोट कटे हैं जबकि  6,219 जुड़े हैं. 
  • मंत्री तरुणप्रीत सिंह लुधियाना जिले के सौंद विधानसभा क्षेत्र खन्ना का प्रतिनिधित्व करते हैं. SIR से पहले यहां 1,74,061 मतदाता थे.  अब 1,61,347 मतदाता हैं. कुल  12,714 वोट कटे हैं, जबकि  4,514 बढ़े हैं. 
  •  मंत्री बरिंदर गोयल संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां SIR से पहले 1,74,451 मतदाता थे.  अब 1,73,265 मतदाता हैं. इस इलाके में 1,186 वोट कटे हैं जबकि 4,435 मतदाता बढ़े हैं. 
  • मंत्री डॉ. रवजोत सिंह होशियारपुर के शाम चौरासी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यहां SIR से पहले 1,74,770 पंजीकृत मतदाता थे.  अब 1,67,179 मतदाता हैं.  इस इलाके में7,591 वोट कटे और 5,858 मतदाता मतदाता बढ़े हैं.
  •  मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. SIR से पहले 2,20,255 मतदाता थे.  अब 2,06,147 मतदाता हैं. इस इलाके में 14,108 वोट कटे हैं, जबकि 7,676 मतदाता बढ़े हैं.
  •   मंत्री मोहिंदर भगत विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम का प्रतिनिधित्व करते हैं. SIR से पहले यहां 1,71,462 मतदाता थे.  अब 1,63,415 मतदाता हैं. इस इलाके में  8,047 वोट घटे और 9,698 मतदाता बढ़े हैं.
  •  मंत्री संजीव अरोड़ा  विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम का प्रतिनधित्व करते हैं. SIR से पहले यहां 1,74,437 मतदाता थे.  अब 1,45,610 मतदाता हैं.  इस इलाके में 28,827 वोट कटे है, जबकि 4,144 मतदाता बढ़े हैं.
  •  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह जालंधर कैंट क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. SIR से पहले 1,89,711 मतदाता थे.  अब 1,76,638 मतदाता हैं. इस इलाके में 13,073 वोट कटे हैं, जबकि  8,595 मतदाता बढ़े हैं.
  • शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल  जलालाबाद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. SIR से पहले यहां 2,13,903 मतदाता थे.  अब 2,11,189 मतदाता हैं.  इस इलाके में 2,714 वोट कटे हैं, जबकि 5,592 मतदाता बढ़े हैं.
  • नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा गुरदासपुर जिले के कादियां विदानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस इलाके में SIR से पहले  1,82,130 मतदाता थे.  अब 1,79,762 मतदाता हैं.  यहां 2,368 मतदाता घटे हैं, जबकि 10,190 बढ़े हैं. 

पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे

 



Source link