[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास दिल्ली से श्रीनगर जा रही जम्मू-कश्मीर नंबर की एक बस पर पत्थर और ईंटें फेंकने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चिंता जताई और हरियाणा सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह मामला तब सामने आया, जब उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना से जुड़ी एक रिपोर्ट रीपोस्ट की. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास कश्मीर जा रही एक बस पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं. इस घटना को संभावित हेट क्राइम से प्रेरित अपराध बताया गया था.

उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा सरकार और पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की.

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी. मुझे उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस दोषियों को पकड़ेगी और ऐसी कार्रवाई करेगी जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.”

CM सैनी ने क्या दिया जवाब?

उमर अब्दुल्ला की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में हर नागरिक और बाहर से आने वाले लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की है.

सैनी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “हर नागरिक और राज्य में आने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उमर अब्दुल्ला जी, हरियाणा पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की है.”

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह विवाद दो वाहन चालकों के बीच पार्किंग को लेकर हुआ था. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.

बुजुर्ग कश्मीरी के घायल होने का दावा

इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में एक बुजुर्ग कश्मीरी व्यक्ति घायल हो गया, जिससे परिवार के लोग असहाय और भयभीत हो गए.

डार ने ‘एक्स’ पर लिखा, “इस हमले में एक बुजुर्ग कश्मीरी व्यक्ति घायल हो गया, जिससे परिवार असहाय और भयभीत हो गए हैं. हम निर्दोष लोगों पर हुए इस जानलेवा हमले की निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं.”

कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो…

उन्होंने हरियाणा पुलिस से घटना का संज्ञान लेने, आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील भी की. फिलहाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुताबिक, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.



Source link