[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


मानसा में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले की हत्या के विरोध में बनी एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोमवार पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के आवासों के बाहर जोरदार प्रदर्शन किए गए. इसी के तहत पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राजपुरा में विधायक नीना मित्तल के आवास के बाहर विभिन्न किसान, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला.

पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री की कोठी के बाहर काली झंडियां दिखाईं. पटियाला के नाभा के विधायक देव सिंह मान, सतरना में कुलवंत सिंह, घनौर के विधायक गुरलाल सिंह घनौर, समाना के विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा, सनौर के हलका इंचार्ज रनजोध सिंह हड़ाना और विधायकों के घरों के बाहर प्रदर्शन.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास पर पहुंचे प्रदर्शनकारी

पटियाला में शिरोमणि अकाली दल के देहाती इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आवास पर पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काली झंडियां लेकर और ‘सतनाम वाहेगुरु’ का जाप करते हुए रोष जताया. पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. 

बिट्टू चट्ठा ने कहा कि वे कोई हंगामा करने नहीं, बल्कि एक्शन कमेटी और पीड़ित परिवार की ओर से तैयार किया गया ‘लाहनती पत्र’ (धिक्कार पत्र) सौंपने आए हैं. उन्होंने कहा कि नशे के कारण कई घर उजड़ रहे हैं और सरकार नशा विरोधी आवाज उठाने वालों की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है.

विधायक नीना मित्तल के घर चिपकाया ‘धिक्कार पत्र’

राजपुरा में हल्का विधायक नीना मित्तल के आवास के बाहर विभिन्न किसान संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया. पुलिस ने विधायक के घर से 50 मीटर पहले ही भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन गुस्साए किसानों और प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और विधायक के आवास के बाहर ‘धिक्कार पत्र’ चस्पा कर दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह अलूणा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह घुमाणा, अकाली दल वारिस पंजाब के हल्का प्रभारी निर्मल सिंह सेखण माजरा, जिला अध्यक्ष बूटा सिंह खराजपुर और पंजाब राज्य नेता बलकार सिंह बैंस मुख्य रूप से मौजूद रहे. नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा.

पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम

Input By : गुरप्रीत धीमान



Source link