[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच नेताओं में जुबानी जंग जारी है. आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर, कांग्रेस की पंजाब इकाई ने सोमवार (02 नवंबर) को कहा कि सत्तारूढ़ दल एक ‘डूबता हुआ जहाज’ है. कांग्रेस ने ये भी दावा किया कि भविष्य में इसके और भी नेता पार्टी छोड़ देंगे. 

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए ‘आप’ की तुलना ‘रेत की दीवार’ से की और दावा किया कि जैसे ही इसकी कुछ ईंटें ढीली होंगी, पूरी दीवार ढह जाएगी.

कुंवर विजय, पठानमाजरा और चेतन सिंह बीजेपी में शामिल

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) को एक झटका देते हुए, अमृतसर उत्तर के विधायक कुंवर विजय प्रताप, सनौर के विधायक पठानमाजरा और समाना के विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए. यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है.

राजनीतिक दल बदलकर जवाबदेही से नहीं बच सकते- परगट सिंह

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि खनन और अन्य गतिविधियों को लेकर सवालों के घेरे में आए नेता अब बीजेपी की ओर जा रहे हैं. सिंह ने कहा, ‘‘जो लोग सत्ता में रहने के दौरान लगभग पांच साल तक पंजाब के मुद्दों पर चुप रहे, वे सिर्फ राजनीतिक दल बदलकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते.’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने कुंवर विजय प्रताप सिंह को अपना ‘पोस्टर बॉय’ तो बनाया, लेकिन उन्हें खुलकर बोलने या काम करने की छूट नहीं दी.

‘पंजाब में दिल्ली मॉडल लागू कर पंजाबियों को दरकिनार किया’

परगट सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दिल्ली से आए और पंजाब सरकार पर अपना प्रभाव डाला. राज्य में लगभग 50,000 करोड़ रुपये की कथित लूट के लिए वे ही जिम्मेदार हैं.’’ उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपना ‘दिल्ली मॉडल’ लागू किया, जिसमें पंजाबियों के ‘आत्मसम्मान’ और उनके राजनीतिक नेतृत्व को दरकिनार कर दिया गया, जबकि सरकार दिल्ली से चलाई जा रही.

प्रताप सिंह बाजवा ने करोड़ों रुपये की लूट के लगाए आरोप

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ‘लैंड पूलिंग’ योजना को रद्द करने से पंजाब को एक संभावित नुकसान से बचाया जा सका है. उन्होंने लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की लूट का आरोप भी लगाया.

AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका



Source link