[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज (गुरुवार, 15 अक्तूबर) पंजाब बंद का आह्वान किया गया है. मानसा में इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. पंजाब की बाकी जगह से भी बंद को समर्थन की सूचनाएं मिल रही हैं. इसको देखते हुए अमृतसर शहर में भारी सुरक्षा बल तैनात है. वहीं, मानसा में भी सिक्योरिटी टाइट है.

मानसा में मानसा सिरसा रोड पर अब भी प्रदर्शन जारी है और वहां पर लोग जुटना शुरू हो गए हैं. इस जगह पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कमांडोज भी तैनात किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज

‘किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे’

DCP जसकरण सिंह तेजा ने जानकारी दी है कि आज यानी 15 तारीख को बंद का जो अह्वान किया गया है, उसके लिए हमने अपनी पर्याप्त सुरक्षा बल को तैनात किया है. अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है और हमारी पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है. हम किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे. सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से होगा.

‘किसी पर दुकान बंद करने की जबरदस्ती नहीं’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर कोई अपनी मर्जी से अपनी दुकान बंद करेगा तो ठीक है, किसी से जबरदस्ती नहीं होने देंगे. बता दें, परविंदर सिंह झोटा का पार्थिव शरीर अभी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में है और परिवार ने अभी तक पोस्टमार्टम के लिए सहमति नहीं दी है.

पंजाब बंद को विपक्षी दलों का समर्थन

झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद को कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी, अकाली दल वारिस पंजाब दे और किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया है. ऐसे में संभावना है कि यह बंद व्यापक रूप से लागू होगा. जानकारी के लिए बता दें, दो दिन पहले परविंदर सिंह झोटा फेसबुक लाइव कर रहे थे, जब उन्हें गोली मार दी गई. आरोपी अश्वनी कुमार नाम का एक शख्स है जिसकी मेडिकल शॉप है. हत्याकांड के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की दुकान पर तोड़-फोड़ की और घर में भी आग लगा दी. वहीं, प्रशासन ने आरोपी अश्वनी कुमार के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन लिया है. सीएम भगवंत मान ने दावा किया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी



Source link