Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन से मिली सफलता के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब देशभर में अपने संगठन का विस्तार करने का ऐलान किया है. सीजेपी ने औपचारिक रूप से अपनी नेशनल वर्किंग कमेटी के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अगले छह महीनों के भीतर देशभर में स्टेट कॉर्डिनेट कमेटी और लोकसभा स्तर की कमेटी स्थापित की जाएंगी. CJP ने साफ किया है कि 6 अगस्त को घोषित नामों के अलावा पार्टी ने अभी किसी अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी के रूप में नामित नहीं किया है.

  • संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक: अभिजीत दीपके
  • सह-संयोजक: आशुतोष रांका और सौरव दास
  • राष्ट्रीय संगठन प्रभारी: अजिंक्य शिंदे
  • संगठन सह-प्रभारी: दीपक बालियान
  • राष्ट्रीय सचिव: आफरीन नवाज
  • मीडिया प्रमुख: विजय रेड्डी मल्लांगी (उम्र: 30)
  • कानूनी मामले प्रमुख: रत्ना सिंह
  • रिसर्च एंड पॉलिसी लीड: वैष्णवी गौड़
  • टेक्नोलॉजी लीड: रोहन देशपांडे
  • फाइनेंस लीड: योगेश इंगले

CJP के जोनल प्रभारी

  • नॉर्थ जोन: दीपक बालियान
  • साउथ जोन: विजय रेड्डी मल्लांगी
  • ईस्ट एंड नॉर्थ-ईस्ट जोन: अंकित भारद्वाज (35)
  • वेस्ट जोन: योगेश इंगले

सीजेपी की कोर कमेटी को लेकर विवाद

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर कमेटी को लेकर विवाद भी सामने आया. अभिजीत दीपके के घर के बाहर पहुंचे कुछ युवाओं ने पार्टी नेतृत्व पर परिवारवाद और पक्षपात के आरोप लगाए. इसके साथ ही जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से जुड़े सभी कोऑर्डिनेटर्स को प्रतिनिधित्व देने की मांग की है. प्रदर्शन कर रहे युवाओं का दावा है कि वे जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की शुरुआत से ही सक्रिय रहे और आंदोलन में कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई.

आरोप है कि हाल ही में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में केवल अभिजीत दिपके के करीबी और पहचान वाले लोगों को बुलाया गया जबकि आंदोलन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर दिया गया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं का आंदोलन था. उनका दावा है कि जंतर मंतर आंदोलन से करीब 450 लोग कोऑर्डिनेटर के रूप में जुड़े थे लेकिन उन्हें बैठक में शामिल नहीं किया गया.युवाओं ने यह भी आरोप लगाया कि देर रात तक पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका से बैठक और आंदोलन को लेकर बातचीत होती रही लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. 

लोगों के मन का डर खत्म हुआ: अभिजीत दीपके

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार (6 अगस्त 2026) को कहा कि सीजेपी अगले महीने देशभर में लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए ‘क्या बोलती पब्लिक’ मुहिम शुरू करेगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की सबसे बड़ी कामयाबी बताते हुए दीपके ने कहा, ‘पिछले 10-12 साल में इस सरकार ने लोगों के मन में जो डर पैदा किया था, वह अब खत्म हो गया है. अब लोग सड़कों पर उतरेंगे. आज उन्होंने एक व्यक्ति का इस्तीफा मांगा है. कल वे अन्य व्यक्तियों का भी इस्तीफा मांगेंगे.’



Source link