[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


देर रात से हो रही झमाझम बारिश के कारण गुरुग्राम शहर नदी में तब्दील हो गया है. जगह-जगह पानी भर गया. ओल्ड गुरुग्राम हो न्यू गुरुग्राम में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. आपको बता दें कि हर वर्ष करोड़ों रुपए पानी की निकासी के लिए खर्च किए जाते हैं, लेकिन फिर भी शहर का यह हाल है कि कोई पैदल निकल नहीं पा रहा है.

गुरुग्राम में चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. गुरुग्राम के पॉश इलाके भी इससे वंचित नहीं है. गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 और फेज-3 के पार्क में पानी भर गया तो वहीं, सेक्टर 40 और 46 में लोगों के घरों में घुस गया. 

Water Tank Cleaning: बारिश के मौसम में गंदा हो रहा है टंकी का पानी? अपनाएं ये टिप्स

कहीं फंसे तो कहीं बंद पड़े वाहन

गुरुग्राम के राजीव चौक अंडरपास में जलभराव के चलते एक बस खराब होकर फंस गई, जिसको गुरुग्राम पुलिस की क्रेन की मदद से निकाला गया. आज लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुग्राम के सेक्टर 51, सेक्टर 50, शीतला माता रोड, सेक्टर 46, सेक्टर 40, सुशांत लोक फेज 3, सुशांत लोक फेज 2, सेक्टर 15, सेक्टर 12 में इतना पानी भर गया कि वाहन चालकों का वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया.  

कई वाहन तो ज्यादा पानी में चलने की वजह से बंद भी पड़ गए. सेक्टर 40 में रहने वाली एक महिला ने बताया कि बारिश के दौरान यहां पर इतना पानी भर जाता है कि कोई भी गाड़ी यहां हो कर निकले तो घरों में पानी घुस जाता है. यही नहीं घरों की बेसमेंट में भी पानी चला जाता है, जिसको बाद में पंप लगाकर निकाला जाता है. 

कॉर्पोरेट जगत से वर्क फ्रॉम होम की अपील

आज सुबह से ही हो रही बारिश के चलते गुरुग्राम जिला प्रशासन और गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट में काम करने वाले लोगों से अपील की थी कि वो वर्क फ्रॉम होम करें.  सड़कों पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है इसलिए सभी वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की गई ताकि सड़कों पर भी वाहनों का दबाव कम और ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने. 

सेक्टर 10 नदी में हुआ तब्दील

गुरुग्राम आज सुबस लगातार हो रही बारिश के कारण सेक्टर 10 इलाका नदी में तब्दील हो गया है, जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. यहां जलभराव इतना है कि  वाहन चालकों को निकलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है और कई गाड़ियां तो बंद भी पड़ गईं.

आपको बता दें कि हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी शहर को सिर्फ जल भराव मिलता है, गुरुग्राम शहर को सिर्फ परेशानी मिलती है. आपको बता दें कि पूरे हरियाणा का 60% से ज्यादा रेवेन्यू गुरुग्राम से जाता है, लेकिन फिर भी गुरुग्राम को विकास के नाम पर जलभराव मिलता है.   

Panipat News: बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल





Source link