[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7

राउटर को किसी कोने, अलमारी या टीवी के पीछे रखने की जगह घर के बीचों-बीच खुली जगह पर रखें. इससे Wi-Fi सिग्नल चारों तरफ बेहतर तरीके से फैलता है और घर के ज्यादा हिस्से में कवरेज मिल सकती है. राउटर को किसी एक कमरे के कोने में रखने से दूसरे हिस्सों में सिग्नल कमजोर हो सकता है.

राउटर की ऊंचाई भी Wi-Fi कवरेज पर असर डालती है. इसे फर्श पर रखने की जगह किसी शेल्फ या दीवार पर करीब 5 फीट की ऊंचाई पर रखना बेहतर है. ऊंचाई पर रखा राउटर सिग्नल को ऊपर से नीचे की ओर बेहतर तरीके से पहुंचा सकता है.

अगर आपके राउटर में एक से ज्यादा एंटीना हैं, तो उनकी दिशा भी सही रखना जरूरी है. एक एंटीना सीधा और दूसरा थोड़ा क्षैतिज रखने से सिग्नल अलग-अलग दिशाओं में बेहतर तरीके से फैल सकता है. इससे घर में अलग-अलग जगहों पर Wi-Fi कवरेज बेहतर मिल सकती है.

मोटी दीवारें, अलमारियां, टीवी या दूसरी बड़ी चीजें Wi-Fi सिग्नल को कमजोर कर सकते हैं. इसलिए राउटर को माइक्रोवेव, कॉर्डलेस फोन या बेबी मॉनिटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के पास रखने से बचें. राउटर के आसपास करीब 2-3 फीट जगह खाली रखने से सिग्नल को फैलने के लिए बेहतर जगह मिलती है.

आज के ज्यादातर मॉडर्न राउटर 2.4GHz और 5GHz जैसे डुअल-बैंड सपोर्ट करते हैं. 5GHz बैंड कम दूरी में ज्यादा तेज स्पीड दे सकता है, जबकि 2.4GHz बैंड दीवारों के पार ज्यादा दूरी तक पहुंचता है. इसलिए गेमिंग और स्ट्रीमिंग जैसे कामों के लिए 5GHz और सामान्य ब्राउजिंग के लिए 2.4GHz का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर घर बड़ा है या कई मंजिलों वाला है, तो सिर्फ एक राउटर से हर जगह मजबूत सिग्नल मिलना मुश्किल हो सकता है. ऐसी स्थिति में Wi-Fi extender या repeater का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं बड़े घर के लिए Mesh Wi-Fi सिस्टम भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जिससे दूर के कमरों और छत तक Wi-Fi सिग्नल पहुंचाने में मदद मिलती है.

Published at : 22 Aug 2026 10:16 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Source link