Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद अब बीजेपी समीक्षा करने में जुट गई है तो वहीं तेजस्वी यादव अपने ही नेताओं के सवालों में घिर गए हैं. पहले परिवार में टूट हुई और बहन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के करीबियों को निशाने पर लिया तो वहीं बांकीपुर में राजद उम्मीदवार के जमानत जब्त के बाद RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

पार्टी को कमजोर करने वालों पर झाड़ू चलाना जरूरी- भाई वीरेंद्र

भाई वीरेंद्र ने कहा कि यही हाल रहा तो पार्टी की स्थिति और खराब हो जाएगी. हार हुई है और इसका मंथन होना जरूरी है. उन्होंने तेजस्वी यादव के इर्द-गिर्द रहने वालों पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसे कुछ लोग हैं जो पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं. भाई वीरेंद्र ने कहा, ”जो लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं उन पर झाड़ू चलाना बहुत जरूरी है और हम उम्मीद करते हैं तेजस्वी यादव जल्दी पूरी सफाई करेंगे.”

बांकीपुर में RJD की करारी हार पर सत्तारूढ़ दल भी कर रहे सवाल

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और लालू यादव के करीबी भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद सियासी गलियों में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या अब तेजस्वी यादव के लिए विरासत और सियासत दोनों को बचाना चुनौतीपूर्ण हो गया है? बांकीपुर में राजद उम्मीदवार की करारी हार के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सत्तारूढ़ दल भी सवाल खड़े कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव के लिए राजनीति पार्ट टाइम- JDU

जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा, ”लालू प्रसाद यादव ने जो विराट राजनीतिक विरासत बनाई उसको तेजस्वी यादव संभाल नहीं पा रहे. बांकीपुर में चुनाव हो रहा था और तेजस्वी यादव यूरोप घूम रहे थे. तेजस्वी यादव के लिए राजनीति पार्ट टाइम है.

BJP ने भी तेजस्वी यादव को घेरा

आरजेडी में उठते बगावती सुर के बीच भाजपा ने भी तेजस्वी यादव को घेरा है. भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा, ”लालू प्रसाद यादव ने जो पेड़ बबुल के बोये, उसमें आम कहां से आएगा. बांकीपुर में हमें भी हार मिली. 50% हमारा वोट खिसक गया और हम इस बारे में मंथन कर रहे हैं. लेकिन राजद का 75% वोट खिसका है फिर भी जवाबदेही सुनिश्चित नहीं हो रही है.

हमारी पार्टी में ‘आल इज़ वेल’ है- रणविजय साहू

हालांकि आरजेडी के अंदर उठ रहे सवाल पर पार्टी के प्रदेश महासचिव और विधायक रणविजय साहू ने दावा करते हुए कहा, ”हमारी पार्टी में ‘आल इज़ वेल’ है. एक जगह बर्तन ज्यादा रहते हैं तो वह आवाज करते हैं, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा.” 

मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने लिए मजे



Source link