पंजाब की हवा दीपावली से पहले ही जहरीली होने लगी है. राज्य के कई शहरों का AQI डेंजर जोन में पहुंच गया है. पटियाला का AQI सबसे अधिक 239 दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का 214 है. यही नहीं इसी तरह अन्य शहरों में AQI बढ़ा हुआ आ रहा है. जो आने वाले समय में चिंता बढ़ाने वाला है.
उधर पंजाब में कई जगह लगातार पराली जलाने की घटनाएं भी सामने आ रहीं हैं.अमृतसर और तरनतारन में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए. इसको लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने अमृतसर डीसी और एसएसपी को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब मांगा है. लगातार पराली जलाने से कई शहरों में AQI बिगड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें: हरसिमरत बादल ने मानसा SSP को लोकसभा में घसीटा, दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
जवाब संतोषजनक न मिलने पर होगी कार्रवाई
यहां बता दें कि आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई भी हो सकते है . इससे पहले भी आयोग की टीम दोनों जिलों के अधिकारियों से बैठक कर दिशा-निर्देश दे चुकी है. बावजूद इसके पराली जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं.
इन शहरों में चिंताजनक AQI
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक जिन शहरों में AQI चिंताजनक है, उसमें शामिल हैं:
- जालंधर-158
- अमृतसर-123
- मंडी गोबिंदगढ़-153
- खन्ना- 94
चंडीगढ़ का AQI संतोषजनक
पंजाब में जहां कई शहरों में AQI बिगड़ा हुआ चल रहा है, वहीं चंडीगढ़ में AQI काफी संतोषजनक है. बीते 24 घंटों में AQI 84 दर्ज किया गया है, जोकि काफी बेहतर है. स्थानीय प्रशासन लगातार प्रदूषण कम करने के उपाय कर रहा है.
हरियाणा भी खतरा बढ़ा
हरियाणा के भी शहरों में भी हवा की सेहत बिगड़ी हुई है. कई शहरों में AQI डेंजर जोन में पहुंच गया है.
- अंबाला- 285
- भिवानी- 112
- चरखी दादरी- 178
- फरीदाबाद-115
- गुरुग्राम-246
- कुरुक्षेत्र- 258
- मानसैर-211
- रोहतक-174
- यमुनानगर- 208
सभी शहरों में वायु प्रदुषण से निपटने के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं. लगातार बिगड़ी हवा लोगों की सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: पंजाब: 3 विधायकों के BJP में जाने पर परगट सिंह बोले, ‘AAP एक डूबता जहाज’