पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पूर्व ओएसडी मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए. पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए मनजीत सिंह सिद्धू को आज (13 अक्टूबर) चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया. मनजीत सिंह सिद्धू लंबे समय तक भगवंत मान के करीबियों में रहे हैं.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद मंजीत सिंह सिद्धू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “पिछले सात सालों में आपने जो समर्थन दिया, वह ऐसे समय में मिला जब हमारे पास चाय पीने के लिए भी पैसे नहीं थे. मेरे कई भाई-दोस्त इस बात पर मजाक भी उड़ाते थे, लेकिन आपने तब भी पूरी लगन से हमारा साथ दिया.”
Chandigarh: On joining Congress Manjit Singh Sidhu says, ” The support you have provided over the past seven years came at a time when we did not even have money to buy tea. Many of my brothers and friends used to joke about it, too, but you supported us with such dedication back then because you could see even more in the dreams we had woven than perhaps we could see ourselves. So, when you build a house with your own hands, even if it is just a sandcastle on the seashore, tearing it down or leaving it behind still hurts…”
— IANS (@ians_india) October 13, 2026
‘जब आप अपने हाथों से कोई घर बनाते हैं तो उसे तोड़ना दुख देता है’
उन्होंने आगे कहा, ”हमारे देखे गए सपनों में आपको शायद हमसे भी ज्यादा कुछ नजर आ रहा था, इसलिए, जब आप अपने हाथों से कोई घर बनाते हैं- भले ही वह समुद्र के किनारे रेत का ही घर क्यों न हो- तो उसे तोड़ना या पीछे छोड़ देना दुख देता है.”