[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


यूएई के विदेश मंत्रालय ने तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान से जुड़ी सुरक्षा घटना पर बयान जारी किया है. मंत्रालय के मुताबिक, फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में 30 सितंबर को सुरक्षा संबंधी घटना हुई, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर आपातकालीन रूप से उतारा गया. घटना में चालक दल के कुछ सदस्य घायल हुए हैं और उनका इलाज कराया गया.

यूएई अधिकारियों ने घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने लोगों से जांच पूरी होने तक गैर-आधिकारिक जानकारी या अटकलें साझा नहीं करने की अपील की है. रॉयटर्स के अनुसार, विमान के सह-पायलट पर कॉकपिट में कप्तान पर हमला करने का आरोप है. विमान में 170 से अधिक यात्री सवार थे और घटना के बाद विमान को तबुक में उतारा गया. मामले की जांच जारी है.



Source link