[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


सच्चा प्यार क्या होता है, इसकी एक बेहद भावुक और खूबसूरत मिसाल बेंगलुरु की सड़कों पर देखने को मिली है. एक बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर अपनी स्वर्गीय पत्नी की याद में पिछले आठ सालों से एक अनोखा नियम निभा रहे हैं. पत्नी के गुजर जाने के इतने सालों बाद भी उनके प्यार में जरा सी भी कमी नहीं आई है. उनके ऑटो का यह भावुक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और हर किसी की आंखें नम कर रहा है.

ऑटो के फ्रंट में सजी फोटो और ताजे फूल

सूरज एस कुरुप नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर से मुलाकात का बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया. सूरज ने जब ऑटो के आगे बेहद सलीके से सजाए गए ताजे फूलों को देखा, तो उन्होंने ड्राइवर से पूछ लिया कि ये फूल किसके लिए हैं? इस पर बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर के चेहरे पर एक मीठी सी मुस्कान आ गई. उन्होंने पास ही रखी अपनी स्वर्गीय पत्नी की तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए बताया कि आठ साल पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं, लेकिन वे आज भी रोज उनके लिए ताजे फूल लेकर आते हैं.

घर पर अकेलापन काटता है, इसलिए चलाता हूं ऑटो

बातचीत में उन्होंने आगे बताया कि उनका एक बेटा, एक बेटी और छह पोते-पोतियां हैं. जब उनसे पूछा गया कि वे इस उम्र में घर पर आराम करने के बजाय ऑटो क्यों चलाते हैं, तो उन्होंने बहुत सादगी से जवाब दिया. बुजुर्ग ड्राइवर ने कहा कि घर में अकेले बैठने पर पुरानी यादें और अकेलापन उन्हें घेर लेता है. इसलिए वे रोज ऑटो निकालकर बाहर आते हैं, यात्रियों से बातें करते हैं और खुद को व्यस्त रखते हैं, जबकि उनकी पत्नी की फोटो और फूल हर सफर में उनके साथ रहते हैं.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें

यह भावुक कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. एक यूजर ने तो कमेंट में बताया कि वे इन अंकल को रोज देखते हैं और वे हर सुबह सबसे पहले अपना ऑटो साफ करते हैं और पत्नी के लिए ताजे फूल सजाते हैं. नेटिजन्स इस खूबसूरत प्रेम कहानी को देखकर बेहद भावुक हैं. लोगों का कहना है कि आज के दौर में ऐसा निस्वार्थ और सच्चा प्यार मिलना बहुत मुश्किल है, जो इंसान के चले जाने के बाद भी हर पल उसी तरह जिंदा रहे.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल





Source link