[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराते हैं और मिठाई इस खुशी का जरूरी हिस्सा बन जाती है. हालांकि, त्योहार के समय मिठाइयों की कीमत बढ़ जाती है, जिससे अच्छी क्वालिटी की मिठाई खरीदना कई बार बजट बिगाड़ सकता है.

अगर आप भी इस बार भाई या बहन के लिए कुछ मीठा खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो बाजार में कई अच्छे और किफायती विकल्प मौजूद हैं. मिठाई खरीदते समय जरूरी नहीं कि आप महंगी और प्रीमियम मिठाई ही लें. कई पारंपरिक मिठाइयां ऐसी हैं, जो स्वाद में अच्छी होने के साथ जेब पर भी ज्यादा भारी नहीं पड़तीं. आप परिवार में लोगों की संख्या और अपने बजट के हिसाब से इनकी मात्रा तय कर सकते हैं.

लड्डू, बर्फी और पेड़े जैसे किफायती ऑप्शन्स

बेसन के लड्डू त्योहारों पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाईयों में से एक हैं. बेसन, घी और चीनी से तैयार होने वाले इन लड्डुओं का स्वाद काफी अच्छा होता है और आप इन्हे कम मात्रा में लेकर भी पूरे परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं. पेड़ा भी रक्षाबंधन के लिए एक अच्छा और किफायती विकल्प है. बाजार में दूध, मावा और अलग-अलग फ्लेवर के पेड़े आसानी से मिल जाते हैं. बूंदी के लड्डू भी त्योहार के लिए अच्छा ऑप्शन हैं, जिन्हें कम खर्च में खरीदा जा सकता है. वहीं बालूशाही और नारियल की बर्फी भी बजट में मिठाई लेने वालों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

गुलाब जामुन, मिल्क केक और घर पर बना हलवा

गुलाब जामुन ऐसी मिठाई है, जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं. रक्षाबंधन पर आप परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से सीमित मात्रा में गुलाब जामुन खरीद सकते हैं, जिससे बजट भी कंट्रोल में रहेगा और सभी का मुंह भी मीठा हो जाएगा.

मिल्क केक भी त्योहार के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जिसका स्वाद दूध और मावे की मिठास से भरपूर होता है  इसे आप कम मात्रा में खरीदकर भी रक्षाबंधन की मिठास बढ़ा सकते हैं. अगर आप बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर कुछ बनाना चाहते हैं तो सूजी का हलवा एक आसान और किफायती विकल्प है. इसे बनाने के लिए घर में मौजूद सामान का ही इस्तेमाल किया जा सकता है, और रक्षाबंधन पर परिवार के साथ इसका आनंद लिया जा सकता है इससे त्योहार पर घर के स्वाद का मजा भी मिलता है.

यह भी पढ़े : Healthy Recipe for Kids: बच्चों के लिए बनाएं गाजर-चुकंदर कटलेट, सब्जियां खिलाने का हिट फॉर्म्युला

इन बातों का रखें ध्यान

रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी और ताजगी का भी ध्यान रखें. मिठाई हमेशा साफ-सुथरी और भरोसेमंद दुकान से ही खरीदें. कम बजट में भी इन मिठाईयों के जरिए आप अपने रक्षाबंधन को खास और मीठा बना सकते हैं.

यह भी पढ़े : फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान



Source link