अमेरिकी उद्योगपित एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी ‘स्टारलिंक’ को भारत सरकार से कमर्शियल लाइसेंस अभी तक नहीं मिला है. इसको लेकर मस्क ने ट्वीट करके गुस्सा जाहिर किया तो राहुल ने इसपर चुटकी ली. इस मामले के कारण अब एक बड़ा राजनीतिक और कॉर्पोरेट विवाद छिड़ गया है.
अब 1991 बैच के रिटायर्ड आईएएस अशोक खेमका ने राहुल को एक्स पर नसीहत दे डाली है. खेमका ने कहा कि महत्वाकांक्षा रखना सही है, लेकिन इसकी आड़ में राष्ट्रीय हित की जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए.
दिल्ली: कश्मीरी युवक से मारपीट मामले में FIR, इंडिया ब्लॉक के मार्च में हुई थी हिंसा
Ambition is a right; national interest is a responsibility. Everyone has the right to aspire to be Prime Minister, but India first. National interest above political ambition.
— Ashok Khemka (@AshokKhemka_IAS) October 9, 2026
खेमका ने क्या कहा?
हरियाणा काडर के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘महत्वाकांक्षा एक अधिकार है, राष्ट्रीय हित एक जिम्मेदारी है. हर किसी को प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखने का अधिकार है, लेकिन भारत सबसे पहले है. राजनीतिक महत्वाकांक्षा से ऊपर राष्ट्रीय हित होना चाहिए.’
खेमका के इस बयान की सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है. लोगों का कहना है कि विदेशी मंचों या विदेशी उद्योगपतियों के सामने घरेलू उद्योगों के मुद्दों को इस तरह कटघरे में खड़ा करना कहीं से भी देश हित में नहीं है.
Thank you, Rahul. This is indeed troubling.
— Elon Musk (@elonmusk) October 8, 2026
मामला क्या है?
दरअसल, एलन मस्क ने दावा किया था कि पिछले 5 सालों की कोशिशों के बावजूद भारत में रेग्युलेटरी मंजूरी नहीं मिलने पर अपना गुस्सा जाहिर किया. मस्क ने गुरुवार (8 अक्टूबर ) को सीधे भारत के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि ‘क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?’ इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुटकी ली और लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है, एलोन. तब तक इंतजार करिए जब तक आप दूसरे वाले को न ढूंढ लें.’
यहां राहुल का इशारा देश के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी की तरफ थी, जिन्हें विपक्ष लगातार निशाना बना रहा है. मस्क ने इसपर रिप्लाई करते हुए आभार व्यक्त किया और इसे चिंताजनक करार दिया. इसी पर खेमका ने राहुल को नसीहत दी है कि महत्वाकांक्षा रखना सही है, लेकिन देश हित को नहीं भूलना चाहिए.
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से…