[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के संगरूर में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि संगरूर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और आम आदमी इतना मजबूर हो चुका है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी उसे राहत नहीं मिलती.

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि संगरूर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह जिला है. ऐसे में यहां इस तरह की घटनाएं सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने इसे सीधे तौर पर भगवंत मान की सरकार की विफलता बताया. मजीठिया के मुताबिक, पिछले 14 दिनों में संगरूर में यह तीसरी ऐसी घटना है.

‘जमीनी नेता थे चन्नी लाल’, भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने जताया शोक

ड्रग्स को लेकर भी सरकार पर सवाल

मजीठिया ने पंजाब में ड्रग्स की स्थिति को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद ड्रग्स की डिलीवरी पिज्जा और बर्गर से भी ज्यादा तेजी से हो रही है.

उन्होंने कहा कि संगरूर में पुलिस और राजनीतिक लोगों के बीच गठजोड़ होने के आरोप सामने आ रहे हैं और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अकाली नेता ने आरोप लगाया कि संगरूर में कमजोर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है. उन्होंने दावा किया कि जिन अधिकारियों को उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने निलंबित किया था, उन्हें बाद में SSP की जिम्मेदारी दी गई. हालांकि, ये सभी आरोप मजीठिया के बयान पर आधारित हैं.

अमन अरोड़ा के विधानसभा क्षेत्र का मामला

मजीठिया ने कहा कि जिस जगह यह घटना हुई, वह आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के विधानसभा क्षेत्र में आता है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है. मजीठिया ने दावा किया कि एक वीडियो को डिलीट करने के लिए भी दबाव बनाया गया था.

पंजाब: नशे के खिलाफ जहर खाने वाले जग्गा सिंह की हालत गंभीर, पटियाला शिफ्ट

उन्होंने फिरोजपुर में एक युवक की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि परिवार ने ड्रग्स से मौत की बात कही, लेकिन पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई. मजीठिया ने अमन अरोड़ा पर वित्तीय धोखाधड़ी और ड्रग्स मामलों से जुड़े होने के भी आरोप लगाए.



Source link