[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चन्नी ने सज्जन कुमार को सिख समुदाय की हत्याओं से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को रोल मॉडल बताना बेहद गलत है. उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार का नाम लेना ही पाप है.

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “सज्जन कुमार सिख कौम का हत्यारा है. उसने सिखों की हत्या की साजिश रची और उन्हें मरवाया. यह केवल सिख समुदाय की बात नहीं है बल्कि उसने पूरी मानवता को शर्मसार किया है. सिख समुदाय उसे कैसे माफ कर सकता है? उसका नाम लेना ही पाप है.”

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव

चन्नी ने कहा कि इस मामले को सिर्फ सिख समुदाय तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए. उनके मुताबिक, जिन लोगों की भूमिका पर सवाल उठे हैं, उनके बारे में किसी भी तरह की सकारात्मक टिप्पणी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है.

ऐसे लोग रोल मॉडल हैं तो देश के लिए अच्छा नहीं- चन्नी 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर ऐसे लोग किसी के रोल मॉडल हैं, तो देश के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता.” चन्नी ने कहा कि किसी व्यक्ति को रोल मॉडल मानने का मतलब उसके विचारों और कामों को आदर्श मानना होता है. ऐसे में सज्जन कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने सवाल उठाया है.

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल

‘रोल मॉडल कहने वालों को जुबान संभालनी चाहिए’

चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “इसलिए जो लोग सज्जन कुमार को रोल मॉडल कह रहे हैं उन्हें अपनी जुबान संभालनी चाहिए.”

चन्नी के इस बयान के बाद सज्जन कुमार को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज हो गई है. उन्होंने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि सिख समुदाय के लिए यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है और ऐसे मामलों में नेताओं को बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए.



Source link