[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


सोनीपत में अन्नदाता की मजबूरी और परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. करीब 6 महीने तक अपनी फसल को बीमारियों और प्राकृतिक आपदाओं से बचाकर जब किसान अनाज मंडी पहुंचे, तो उन्हें भारी निराशा हाथ लगी. आज किसान अपने पीले सोने यानी धान की खरीद के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं. सोनीपत अनाज मंडी की तस्वीरों से यह पता लगता है कि सभी दावों की पोल खुल गई है. 

सोनीपत अनाज मंडी में चारों तरफ पानी ही पानी

बारिश की वजह से पिला सोना बह गया है और किसान खुद ही व्यवस्था कर मंडी में पहुंच रहे हैं. बीती देर रात हुई मूसलाधार बरसात के बाद अन्नदाता का हाल और अधिक बेहाल हो गया है. सोनीपत अनाज मंडी में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. पीआर धान की खरीद न होने की वजह से किसान बेहद परेशान हैं. किसानों का कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से खरीदारों का इंतजार कर रहे हैं. 

किसानों का कहना है कि अधिकारियों की तरफ से बार-बार खरीद होने का आश्वासन तो दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर पीआर धान की कोई खरीद नहीं हो रही है. बीती रात हुई बारिश में किसानों का पीला सोना खुले में भीग गया. 

गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार

धान की उठान न होने पर बारिश में किसानों को नुकसान

अधिकारियों ने पहले धान का उठान जल्द करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय पर धान की आवक और उठान न होने के कारण बारिश में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा. सोनीपत मंडी में पहुंचे किसानों ने सीधा आरोप लगाया है कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से उन्हें यह भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इस लापरवाही से नाराज होकर फिलहाल सभी किसान सोनीपत मंडी सचिव के दफ्तर के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं. 

किसानों की इस नुकसान की पूरी भरपाई की मांग

किसानों की मांग है कि सरकार इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे और अधिकारियों द्वारा उन्हें इस नुकसान की पूरी भरपाई दी जाए. इस दौरान किसानों ने हैफेड अधिकारी से फोन पर भी बातचीत की.  फोन पर बातचीत के दौरान अधिकारी ने किसानों को बताया कि अभी तक मिलर न मिलने की वजह से यह परेशानी आ रही है. किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनकी इस परेशानी का समाधान तुरंत किया जाना चाहिए. 

इस पर अधिकारी ने फोन पर आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार को लिखित में लेटर भेजा जा चुका है और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. किसानों ने अपनी लाचारी जताते हुए कहा कि वे बहुत ज्यादा परेशान हैं और आप ही इसका समाधान करें, जिसके जवाब में अधिकारी ने कहा कि इस मामले में आप सरकार से बात कर लें.



Source link