बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के 10वें और आखिरी केस में जानिए एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा हत्याकांड की निर्मम कहानी। साल 2012 में मीनाक्षी मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन में काम कर रही थीं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर थीं। तभी अचानक उनकी किडनैपिंग हुई। एक्ट्रेस की तलाश पुलिस को इलाहाबाद तक ले पहुंची, जहां एक्ट्रेस नहीं बल्कि उनका सड़ता हुआ कंकाल मिला और सिर कहां गया, ये आज भी सामने नहीं आ सका। मार्च 2012 की बात है, देहरादून की रहनेवालीं मीनाक्षी थापा हीरोइन बनने का सपने लिए सपनों की नगरीं मुंबई पहुंचीं। शुरुआती संघर्ष के बाद उन्हें पहले छोटे-मोटे एड में काम मिला और फिर बॉलीवुड फिल्मों में बतौर साइड एक्ट्रेस या जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम मिलने लगा। 2011 में उन्हें टिस्का चोपड़ा, सतीश कौशिक, निशिकांत कामत स्टारर फिल्म 404 में काम मिला। मीनाक्षी इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बनाने लगी थीं। उनका सालों पुराना ख्वाब धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा हो रहा था। फिल्म पकाई में छोटा सा रोल करने के बाद उन्हें मधुर भंडारकर स्टारर फिल्म हीरोइन में एक छोटा सा रोल मिला। ये फिल्म पहले ही चर्चा में थी। पहले इसमें ऐश्वर्या राय लीड रोल निभाने वाली थीं। कांस फिल्म फेस्विटल में मधुर भंडारकर ने इसकी घोषणा भी कर दी थी, लेकिन प्रेग्नेंट होने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्म छोड़ दी। कास्टिं