Uncategorized

केरला स्टोरी 2 में गीत लिखना बड़ी जिम्मेदारी:साहिल सुल्तानपुरी बोले– संस्कृति, मां भवानी और राजस्थान की परंपरा से प्रेरित होकर एक रात में घूमर लिखा

​फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ में ‘घूमर’ गीत लिखने वाले गीतकार साहिल सुल्तानपुरी इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में बताया कि यह गाना उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान एक रात में लिखा। साहिल कहते हैं कि गाना मां भवानी, राजस्थानी संस्कृति और भारतीय परंपरा से प्रेरित है, इसलिए इसे लिखते समय जिम्मेदारी भी ज्यादा महसूस हुई। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर हुए विवाद से ज्यादा जरूरी है कि दर्शक खुद थिएटर जाकर फिल्म देखें और फैसला करें। बातचीत में उन्होंने अपने संघर्ष, इंडस्ट्री के अनुभव और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी खुलकर बात की। पेश है कुछ प्रमुख अंश.. सवाल: ‘द केरला स्टोरी 2’ में आपका गीत ‘घूमर’ काफी चर्चा में है। इसकी शुरुआत कैसे हुई? जवाब: इस फिल्म के लिए मन्नान शाह भाई का फोन आया था। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक घूमर गीत चाहिए। उस समय मैं कोलकाता में दुर्गा पूजा में था। उन्होंने ट्यून भेजी और कहा कि आज ही चाहिए। पूरी रात जागकर मैंने गीत लिखा और रात करीब 2 बजे भेज दिया। सवाल: इस गीत को लिखते समय आपके मन में क्या चल रहा था? जवाब: जब आप किसी संस्कृति को पेश करते हैं तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है। घूमर राजस्थान की पहचान है, इसलिए मैंने कोशिश की कि शब्दों में वही सम्मान और भाव आएं। गाना मां भवानी और भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, इसलिए  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version