Uncategorized

धुरंधर एक्टर पर महिला भड़कीं:फिल्म का डायलॉग सुनकर बोलीं- शर्म आनी चाहिए, हिंदू होकर कौम को डरपोक कहा; एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

​फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में पाकिस्तानी आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा को एक डायलॉग के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। एक महिला ने नाराजगी जताते हुए उनके हिंदू होने पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए, जिसके जवाब में एक्टर ने मजेदार रिएक्शन दिया है। फिल्म में विवेक सिन्हा का एक डायलॉग है, हिंदू कौम बहुत डरपोक होती है। इस पर एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर लिखा, आपको शर्म आनी चाहिए, एक हिंदू होकर चंद पैसों के लिए हिंदू के लिए ऐसा बोल रहे हैं। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में विवेक सिन्हा ने ये मजेदार वाक्या शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे लगा कि रिप्लाई करूं, फिर सोचा छोड़ दूं, लेकिन बाद में जवाब दिया। मैंने उसे वॉइस नोट भेजा। सच में मैं कहना चाहता हूं कि फिल्में समाज का आइना हैं और हम अलग-अलग किरदार दिखाते हैं। अगर एक खतरनाक आतंकवादी बिना डर भारत में घुसता है, तो हमें उसका ऐसा ही किरदार दिखाना होगा। अगर उसकी सोच दिखानी है, तो “हिंदू एक डरपोक कौम है” जैसी बात उसी नजरिए से दिखाई जाती है। ये फील है उसका। हिंदू मुस्लिम यही तो चल रहा है।’ ‘तो मैंने उसे यही वॉइस नोट छोड़ा कि अगर हमें ये दिखाना है तो क्या हम शूटिंग के लिए किसी पाकिस्तानी को बुलाकर लाएं। किसी आतंकवादी को कॉल कर शूटिंग के लिए बुलाया जाएगा क्या। हमें ही तो वो रोल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version