Uncategorized

धुरंधर पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, फिल्म मास्टरपीस, प्रोपेगेंडा नहीं है:डायरेक्टर आदित्य धर को रोल मॉडल बताया, कहा ऐसी फिल्म सदियों में नहीं देखी

​फिल्म धुरंधर को लेकर जारी बहस के बीच दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म का खुलकर समर्थन करते हुए इसे एब्सोल्यूट मास्टरपीस बताया और फिल्म पर लगे प्रोपेगेंडा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। News18 को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक फिल्म को सिर्फ फिल्म के रूप में देखना चाहिए, न कि किसी एजेंडा के तौर पर। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘’फिल्म, फिल्म होती है, प्रोपेगेंडा नहीं’’ और धुरंधर को एक बेहतरीन और मनोरंजक सिनेमा बताया। उन्होंने फिल्म के निर्देशन और तकनीकी पक्ष की भी जमकर तारीफ की। खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह एक रोल मॉडल बनकर उभरे हैं और बेहद शानदार डायरेक्टर हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, “उन्होंने बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई है। ऐसी ग्रिपिंग और इंटरटेनिंग फिल्म शायद सदियों में नहीं देखी गई।”
इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पुराने साथियों सुनील दत्त और विनोद खन्ना को भी याद किया। उन्होंने कहा कि फिल्म देखते समय उन्हें इन दोनों दिग्गज कलाकारों की याद आ गई। साथ ही उन्होंने उनके बेटों संजय दत्त और अक्षय खन्ना के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सि  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version