Uncategorized

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच कॉन्सर्ट में दिखीं दीपिका:रणवीर सिंह की मां और बहन भी रहीं मौजूद

​19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और दूसरे दिन तक की कमाई मिलाकर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स को लेकर शुक्रवार को मुंबई में एक आफ्टर पार्टी हुई। इसमें रणवीर सिंह फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ नजर आए। हालांकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनके साथ नहीं दिखीं। उसी दिन दीपिका, रणवीर की बहन रितिका भवनानी और मां अंजू भवनानी के साथ सितारवादक ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कॉन्सर्ट के दौरान दीपिका मुस्कुराती और एंजॉय करती नजर आईं। एक अन्य वीडियो में वह परिवार के साथ बैठकर बातचीत करती दिखीं। यह इवेंट ऋषभ शर्मा के ‘सितार फॉर मेंटल हेल्थ इंडिया टूर 2026’ का हिस्सा है। मुंबई के बाद यह टूर पुणे, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता और दिल्ली में जाएगा। बता दें कि दीपिका ने अब तक फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग को उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू समेत कई सेलिब्रिटीज ने भी इस फिल्म और रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version