Uncategorized

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- मोनालिसा नाबालिग:परिजन को लेकर भोपाल पहुंचे; कहा- पंक्चर बनाने वाले के खाते की जांच हो, PFI कनेक्शन निकलेगा

​प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की फरमान खान के साथ हुई शादी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के परिवार के साथ भोपाल पहुंचे। सनोज ने दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात की है और जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मोनालिसा बालिग नहीं है। हमने प्रशासन से यह मांग की है कि मेडिकल ग्राउंड पर जांच हो। केरल की सरकार, वहां के लोग और पीएफआई के संगठन इन सबने मिलकर इस खेल को अंजाम दिया है। सीएम से मुलाकात के बाद सनोज मिश्रा से दैनिक भास्कर ने बातचीत की…… भास्कर: आप मोनालिसा के परिवार के साथ भोपाल आए सीएम से मिले हैं क्या? सनोज मिश्रा: हमारी बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि वो लड़की नाबालिग है। उसे केरल में ले जाकर जो तमाशा हुआ है वो बहुत बड़ा क्राइम बनता है। हमने प्रशासन से यह मांग की है कि मेडिकल ग्राउंड पर जांच हो। ये ट्राइबल कम्युनिटी के घुमंतु लोग हैं, इनका कोई एक ठिकाना नहीं होता। बर्थ सर्टिफिकेट और बाकी जो चीजें दिखाई जा रही हैं, ये टोटल फर्जी हैं। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां केरल में एक घंटे के अंदर मैरिज सर्टिफिकेट इश्यू हो गया। केरल की सरकार, वहां के लोग और पीएफआई के संगठन इन सबने मिलकर इसको अंजाम दिया है। मैंने शासन से यह मांग की है कि पीएफआई के एंगल से इसकी जांच की   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version