रणवीर कपूर की फिल्म रामायण में भगवान राम का लुक हाल ही में रीवील किया गया, जिसे चीन के कथित इंटरनेट यूजर्स ने पसंद किया है। यह रिएक्शन रेडिट पर वायरल पोस्ट के जरिए सामने आए हैं, जहां लोगों ने विजुअल्स की तारीफ की, लेकिन भगवान राम के रोल के लिए एक्टर सौरभ राज जैन को बेहतर विकल्प बताया। 2 अप्रैल को रामायण के टीजर को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किए जाने के बाद दर्शकों के रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच रेडिट पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि चीन के इंटरनेट यूजर्स भी इस टीजर पर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्ट के अनुसार, एक यूजर ने फिल्म के विजुअल्स की तारीफ करते हुए लिखा कि यह सस्ते फैंटेसी ड्रामा से अलग और बेहतर नजर आती है। वहीं दूसरे यूजर ने भारतीय पौराणिक फिल्मों की तारीफ की। सौरभ राज जैन को बेहतर बताया गया हालांकि, भगवान राम के किरदार को लेकर कुछ यूजर्स ने अलग राय रखी। कुछ यूजर्स ने कहा कि स्टार प्लस के शो महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले सौरभ राज जैन इस भूमिका के लिए ज्यादा सही होते। बता दें कि चीन में रामायण के कई रूपांतरणों को सेक्रेड लॉर्ड जैसे नामों से डब करके रिलीज किया गया, जिन्हें वहां के दर्शकों ने काफी पसंद किया है। गौरतलब है कि सौरभ राज जैन 2013-2014 में प