Uncategorized

महाकाल के दरबार में अक्षय-टाइगर:नंदी के कान में कही मनोकामना, बोले- देश की तरक्की की कामना की; डिंपल कपाड़िया भी साथ थीं

​उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। नंदी हाल में बैठकर किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे। यहां नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और जाप करते नजर आए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद तीनों ने गर्भगृह की देहरी से दर्शन कर भगवान को जल अर्पित किया। मंदिर से बाहर निकलते ही लगी फैंस की भीड़
दर्शन के बाद जैसे ही तीनों मंदिर से बाहर निकले, प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। बड़ी संख्या में लोग सेल्फी और फोटो लेने के लिए उमड़ पड़े। मंदिर समिति ने किया सम्मान
दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया का स्वागत और सत्कार किया। तस्वीरों में देखें अक्षय-टाइगर और डिंपल ने किये महाकाल के दर्शन  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

Exit mobile version