सवाल– मेरी उम्र 32 साल है और मैं पेशे से इंजीनियर हूं। छह महीने पहले बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हुआ। ब्रेकअप के बाद उसके सब दोस्तों ने भी मुझसे बात करनी बंद कर दी, सारे कनेक्शन तोड़ लिए। हम 7 साल से रिलेशनशिप में थे, हमारे सारे फ्रेंड्स कॉमन थे। अब अचानक मैं बिल्कुल अकेली हो गई हूं। कोई मुझे कॉल नहीं करता, मुझसे मिलता नहीं। मैं मेंटली बहुत स्ट्रेस्ड हूं। क्या करूं? एक्सपर्ट– डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर। सवाल पूछने के लिए आपका शुक्रिया। आप इस वक्त जिस मन:स्थिति से गुजर रही हैं, वो काफी परेशान करने वाली है। 7 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप अपने आप में तकलीफदेह बात है। लेकिन अभी आप जो फील कर रही हैं, वो सिर्फ ब्रेकअप की तकलीफ नहीं है। उसके साथ एक दुख और जुड़ गया है, जिसे मनोविज्ञान की भाषा में ‘घोस्टिंग’ कहते हैं। घोस्टिंग वह होती है, जब कोई व्यक्ति या कभी-कभी पूरा सामाजिक समूह बिना कोई स्पष्ट कारण बताए अचानक सारे संपर्क और संवाद खत्म कर देता है। आपके सारे कॉमन दोस्तों ने भी ऐसा ही किया। अचानक बिना किसी कारण या एक्सप्लेनेशन के बात करना बंद कर दिया। यह अनुभव व्यक्ति को भ्रम, कनफ्यूजन, रिजेक्शन और सेल्फ डाउट की ओर ले जा सकता है। सोशल रिजेक्शन पर हुए मनोवैज्ञानिक शोध बताते